भारत

युवती प्रेमी युवक के साथ हुई लापता, फिर लगाई फांसी, इस वजह से परिजन थे नाराज

jantaserishta.com
25 Dec 2021 9:03 PM IST
युवती प्रेमी युवक के साथ हुई लापता, फिर लगाई फांसी, इस वजह से परिजन थे नाराज
x
पढ़े पूरी खबर

बारां: सदर थाना क्षेत्र के तुलसा ग्राम पंचायत के दिलोदा गांव में शुक्रवार शाम को आमने-सामने रहने वाले एक ही गोत्र के नाम वाले की नाबालिग युवती और 20 वर्षीय प्रेमी युवक के साथ घर से लापता हो गई. रात भर परिजन इनकी तलाश करते रहें लेकिन सुबह 8 बजे दिलोदा गांव के पास जंगल में दोनों एक पेड़ से लटके हुए लोगों को दिखे तो गांव में सनसनी फैल गई.

इसकी सूचना परिजनों को दी गई. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. वहीं मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया. जानकारी के अनुसार 20 बर्षीय प्रेमी युवक मजदूरी करता था. वहीं उसके मकान के सामने रहने वाली 16 बर्षीय नाबालिग 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था लेकिन दोनों के एक ही जाति और एक ही गौत्र के कारण परिजनों को आपत्ति थी.
दोनों युगल प्रेमी एक ही जाति और एक ही गोत्र के होने के चलते इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के परिवार के लोग नाराज थे और दोनों परिवारों ने इनकी शादी करने से साफ-साफ इंकार कर दिया. इसके चलते दोनों युगल प्रेमी ने मौत को गले लगाने का फैसला लिया और शुक्रवार को एक ही पेड़ पर एक ही रस्सी से दोनों ने फांसी लगाकर एक साथ ही जीवन लीला समाप्त कर ली.
सदर थाना सीआई रमेश चंद्र मीणा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दिलोदा गांव में एक युवक और युवती जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर से लटके हुऐ हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. वहीं पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है. वहीं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story