भारत

प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर...

jantaserishta.com
7 Jun 2022 2:09 PM IST
प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर इलाके में एक युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्‍या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका को मार डाला.
इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी प्रेमिका के साथ सितंबर 2021 से रिलेशनशिप में साथ में रह रहा था. सोनिया बात-बात पर एग्रेसिव हो जाती थी और उसे परेशान करती रहती थी. मुझे शादी नहीं करने दे रही थी. जिसकी वजह से मैंने दोपहर दो बजे के आसपास उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.
पुलिस सुमित को लेकर उसके किराये के मकान पर मोहनपुर पावर हाउस प्रेमनगर पहुंची. इस दौरान युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था.
वहीं, इस मामले पर एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे मुजफ्फरनगर के रहने वाले सुमित ने बताया कि उसने साथ रह रही युवती सोनिया की हत्‍या कर दी है. इस पर पुलिस सुमित को लेकर उसके किराये के मकान पर पहुंची. युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जा रही है, कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story