भारत

प्रेमिका को मारी गोली, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
2 Jun 2022 6:06 PM IST
प्रेमिका को मारी गोली, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
x
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक ने अपनी पोल खुलने के बाद प्रेमिका को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

बदायूं के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने तकरार के बाद अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है और आरोपी युवक की तलाश को टीम गठित कर दी है. पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले भी गुरुग्राम से बदायूं पहुंच गए हैं. परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बदायूं का रहने वाला युवक इमरान गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करता है. वहां उसकी मुलाकात उनकी बेटी से हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया. बुधवार की रात दोनों गुरुग्राम से बाइक से बदायूं के लिए रवाना हुए और गुरुवार की सुबह ही इस्लाम नगर पहुंचे. परिजनों के अनुसार, इमरान पहले से ही शादीशुदा है, जबकि आशा को उसने खुद को अविवाहित बताया था.
युवती को इमरान के शादीशुदा होने की बात किसी तरह पता चल गई और वह बाइक से उतर गई. दोनों के बीच कुछ देर विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्साए इमरान ने युवती के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. बदायूं के एसपी ग्रामीण सिद्धौर वर्मा ने बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के सिर में गोली मारने की घटना की स्थानीय पुलिस को सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया. वर्तमान में उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है. आरोपी इमरान को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है. जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story