भारत

प्रेमिका ने सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो...लिव-इन पार्टनर को आया गुस्सा...तेल डालकर महिला को लगा दी आग

jantaserishta.com
11 Jun 2021 8:00 AM IST
प्रेमिका ने सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो...लिव-इन पार्टनर को आया गुस्सा...तेल डालकर महिला को लगा दी आग
x

फाइल फोटो 

लिव इन रिलेशन में पार्टनर ने प्रेमिका के ऊपर तेल डालकर लगा दी आग

केरल(Kerala) में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली 28 साल की महिला को उसके लिव-इन पार्टनर (Live-in partner) ने कथित तौर पर आग लगा दी, जिसके बाद महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसे महिला ने शूट किया था. पुलिस ने बताया कि मंगलवार, 8 जून को कहासुनी के दौरान लिव-इन पार्टनर ने महिला को आग के हवाले कर दिया. गुरुवार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई.

पुलिस (Police) के अनुसार, कोल्लम जिले के अंचल में 28 वर्षीय आथिरा को उसके लिव-इन पार्टनर शानवास ने एक वीडियो पोस्ट को लेकर हुई कहासुनी के बाद आग लगा दी. पुलिस ने कहा कि दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनका तीन महीने का एक बच्चा भी है. जानकारी के मुताबिक, दोनों का मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसे आथिरा ने शूट किया था. पुलिस ने कहा कि विवाद के दौरान, शानवास ने आथिरा पर मिट्टी का तेल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने आथिरा के चीखने की आवाजें सुनी. जब बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटों से घिरी आथिरा अपने घर से भाग रही थी. सबने मिलकर उसे जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी भी कई जगह से झुलस गया था, जिस कारण अंचल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं, आथिरा की मां की शिकायत पर शानवास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
लिव इन पार्टनर पर बंधक बनाकर यातना देने का आरोप
इससे पहले, केरल में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली 27 साल की महिला ने उसके खिलाफ करीब एक महीने तक एक फ्लैट में उसे बंधक बना कर कथित रूप से यौन और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद एर्णाकुलम केंद्रीय पुलसि ने इस मामले में आठ अप्रैल को मामला दर्ज किया था, जिसके बाद त्रिशूर का रहने वाला 33 साल का आरोपी मार्टिन जोसेफ फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि जोसेफ ने महिला से कथित तौर पर पांच लाख रुपये भी ठगे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story