भारत

प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर खेला खूनी खेल, जानें क्यों प्रेमी को उतारा मौत के घाट?

jantaserishta.com
13 Sept 2023 3:58 PM IST
प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर खेला खूनी खेल, जानें क्यों प्रेमी को उतारा मौत के घाट?
x
पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून: मसूरी के भट्टा गांव के एक होटल में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह युवती से दोस्ती, प्यार और शादी से मुकरना रहा।
दरअसल, होम स्टे 7 नाइट के कमरे में दो युवक और एक युवती ठहरे थे। इसी दौरान एक युवक की हत्या हो गई और अन्य दो युवक-युवती फरार हो गए। मृतक की आईडी से उसकी शिनाख्त रुड़की के आदर्श नगर निवासी कपिल चौधरी के रूप में हुई। मृतक के भाई रणवीर चौधरी की तहरीर पर मसूरी थाने में मामला हुआ। पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (यूके 17बी 2632) पर फोकस किया। सीसीटीवी फुटेज देखकर कपिल के परिजनों ने लड़की की शिनाख्त दिल्ली की रहने वाली कुदरत के रूप में की। इसी बीच पुलिस को लड़की के अपने भाई अब्दुल्ला के साथ फरार होने की जानकारी मिली।
मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों भाई-बहन अब्दुल्ला और कुदरत को मृतक की गाड़ी (यूके 17बी 2632) के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने खुद को भाई-बहन बताया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान बरामद किए गए। कुदरत ने बताया, उसकी कपिल चौधरी से दिल्ली के करोलबाग मार्केट में पहली बार मुलाकात हुई। यहां से दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनों फोन पर भी काफी बातें करते थे।
कपिल अक्सर दिल्ली आकर कुदरत से मिलता था। कपिल ने शादी करने का वादा किया था। लेकिन, घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था। इसका पता अब्दुल्ला को चला तो वह नाराज हुआ। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने कपिल को मारने की योजना बनाई। दोनों 9 सितंबर को कपिल के साथ उसकी गाड़ी में मसूरी पहुंचे। जहां होटल में कमरा लिया। योजना के तहत अब्दुल्ला ने देर रात करीब चार बजे कपिल का चाकू से गला काट दिया। कपिल के मरने के बाद लाश बेड के नीचे छिपाकर दोनों भाई-बहन मृतक की कार लेकर फरार हो गए। लेकिन, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story