Top News

सवाल का जवाब नहीं देने पर प्रेमिका की हत्या, कातिल प्रेमी गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Dec 2023 5:02 PM IST
सवाल का जवाब नहीं देने पर प्रेमिका की हत्या, कातिल प्रेमी गिरफ्तार
x

संतकबीर नगर: यूपी के संतकबीरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पांच दिसंबर को खाली मकान से एक युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक युवक का मृतका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मारने से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से तीन सवाल पूछे थे जिसका जवाब वह नहीं दे पाई थी।

ये घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के देवडाड़ गांव का है। जहां खाली पड़े मकान में एक युवती का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित शिशुपाल गौतम के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई। हाल ही में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने टीम ने अभियुक्त को दलेलगंज के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने अपने गमछे से उसका गला कसकर हत्या करके शव को खपरैल के मकान के भीतर कमरे में छिपा दिया था। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे दलेलगंज से पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी करके हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपित अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतका से उसका प्रेम संबंध था, इस बात की जानकारी किसी को नही थी। जब मृतका के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तब वह लोग उसकी शादी तय कर उसकी मंगनी भी कर दिए। वह युवती को धमकाकर शादी तोड़ने का कई बार दबाव बनाया, लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी। 29 नवंबर को जब मृतका अपनी चाची के घर से जा रही थी तो रास्ते में मुझसे मिली। जिसे पड़ोस में खाली पड़े खपरैल के मकान पर बातचीत करने के बहाने ले गया जहां उससे तीन सवाल पूछे जिसका उसने जवाब नहीं दिया। इस पर मुंह दबाकर गमछे से उसका गला जोर से कस दिया। जब उसका हिलना डुलना बंद हो गया।

प्रेमी ने बताया कि उसने प्रेमिका से तीन सवाल पूछे जिसका उसने सही से जवाब नहीं दिया। पहले ये पूछा कि जिससे शादी तय हो रही है उससे कितनी दफा मिल चुकी हो। हमारे प्रेम प्रसंग के बारे में पहले घरवालों को क्यों नहीं बताया तीसरा और आखिरी सवाल ये कि तुम किसी ओर से शादी के लिए राजी कैसे हो गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story