भारत

ब्रेकअप का बदला! रिश्ता टूटने पर कर दी प्रेमिका की हत्या, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Sept 2023 12:07 PM IST
ब्रेकअप का बदला! रिश्ता टूटने पर कर दी प्रेमिका की हत्या, 2 गिरफ्तार
x
शव को घाट में फेंक दिया।
पणजी: गोवा पुलिस ने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गोवा के पोरवोरिम निवासी 22 वर्षीय फकीर उर्फ प्रकाश चुंचवाड के रूप में हुई है।
आरोपी ने प्रेमिका कामाक्षी शंकर उद्दापनोव (30) के शव को अपराध स्थल से लगभग 80 किमी दूर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अंबोली घाट में फेंक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना 29 अगस्त को उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से शव को फेंक दिया। उसके अपराध कबूल करने के बाद, हम उसे घटनास्थल पर ले गए और शव (शुक्रवार को) बरामद किया।" पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा, "आरोपी के के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।" पुलिस ने कहा कि चुंचवाड ने कामाक्षी उद्दापनोव की उसके फ्लैट पर चाकू मारकर हत्या कर दी।
हत्या से पहले उसका महिला से झगड़ा भी हुआ था, इसके बाद मापुसा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। बाद में, वह पोरवोरिम में उसके फ्लैट पर गया और घटना को अंजाम दिया। पोरवोरिम पुलिस ने मृतक कामाक्सी के शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को जब्‍त कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story