भारत

11 साल प्रेमी के घर पर छ‍िप कर रही प्रेम‍िका, 2010 में हुई थी लापता, किसी को नहीं लगी भनक

jantaserishta.com
11 Jun 2021 8:40 AM IST
11 साल प्रेमी के घर पर छ‍िप कर रही प्रेम‍िका, 2010 में हुई थी लापता, किसी को नहीं लगी भनक
x
हैरान करने वाली घटना सामने आई है.

केरल में 11 साल पहले एक यवुती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब जाकर पता चला है कि यह युवती पड़ोस में ही अपने प्रेमी के कमरे में छुप कर रहा करती थी। यह मामला केरल के पलक्कड़ के अयालपुर गांव का है जहां घरवालों ने 11 साल पहले लापता लड़की को खूब ढूंढा लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो घरवालों ने उम्मीद छोड़ दी। अब जाकर पता चला है कि यह युवती इतने सालों से पड़ोस में ही अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। हैरानी की बात तो यह है कि लड़के के घरवालों को भी इस बात की भनक नहीं लगी।

2010 में हुई थी लापता
जोड़े की यह फिल्मी कहानी 2010 में शुरू हुई थी। सजीथा 19 साल की उम्र में घर से लापता हो गई थी और घरवालों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 साल बाद अब जाकर युवती का पता चला है। दरअसल सजीथा अपने माता-पिता के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रह रही थी। यहां वह अपने प्रेमी रहमान के साथ 10 साल से रही थी। हैरानी वाली बात यह है कि सजीथा इतने लंबे समय से यहां रह रही थी लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला।
रहमान भी हो गया लापता
छुप-छुप कर रहने वाली इस जिंदगी से तंग आकर मार्च 2021 में रहमान भी अपने घर से लापता हो गया था। उसके घरवालों ने भी गुमशुदरगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. एक दिन रहमान के भाई ने उसे सड़क पर देख लिया और वह उसे घर चलने के लिए कहने लगा लेकिन रहमान तैयार नहीं हुआ। रहमान के भाई ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और रहमान को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस स्टेशन में रहमान ने सारी कहानी बताई। रहमान ने बताया कि वह एक किराए के घर में रह रहा है और सजीथा भी उसके साथ वहीं रह रही है। 2010 से लेकर अभी तक रहमान ने सारी बात बताई।
कमरे में किसी के आने पर गुस्सा करने लगता था रहमान
11 साल पहले सजीथा अपना घर छोड़ कर रहमान के घर आ गई थी और तभी से दोनों घरवालों को बिना बताए उसके कमरे में रह रहे थे। रहमानअक्सर अपने कमरे में ही रहता था और जब कोई उसके कमरे में जाने की कोशिश करता तो वह गुस्सा करने लगता। वह खाना भी अपने कमरे में ही खाता था। बहुत सालों तक दोनों की जिंदगी ऐसे ही चलती रही।
सजीथा खिड़की से करती थी आना-जाना
हैरानी की बात तो यह है कि कि रहमान के कमरे में न टॉयलेट है और न बाथरूम। ऐसी स्थिति में सजीदा रात को घरवालों के सो जाने के बाद खिड़की से बाहर आना-जानाकरती थी। रहमान ने बताया कि वे इस तरह रहते-रहते तंग आ गए थे इसलिए मार्च में दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। पुलिस ने सारी जांच करने के बाद दोनों की बात सच मानते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने रहमान और संजीथा को साथ रहने की इजाजत दे दी. 29 साल की सजीथा अब 34 साल के रहमान के साथ किराए के कमरे में रहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story