भारत

प्रेमिका ने खत्म की जिंदगी, रुला देगा सुसाइड नोट

jantaserishta.com
2 Nov 2024 4:43 PM IST
प्रेमिका ने खत्म की जिंदगी, रुला देगा सुसाइड नोट
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
सहारनपुर: सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने प्रेमी के फोन नहीं उठने पर पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इसके बाद प्रेमी के घर जाकर दम तोड़ दिया। आनन-फानन में प्रेमी के परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला छिपीयान की रहने वाली नाबालिग किशोरी का पुरानी चुंगी निवासी एक युवक से पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से नाबालिग से दूरी बनाने का प्रयास कर रहा था। प्रेमिका को इस बार की भनक लग गई। बुधवार देर रात उसने प्रेमी को कई फोन किए, लेकिन उसने एक बार भी कॉल नहीं उठाई। इससे नाराज होकर नाबालिग ने अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर का सेवन करने के बाद भी प्रेमिका नहीं मानी और सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। रास्ते में भी उसको लगातार फोन करती रही, घर पर प्रेमी नहीं मिला तो परिजनों से पूछा।
परिजनों ने भी कहा कि वह घर पर नहीं है। देखते ही देखते पहले से विषाक्त का सेवन कर चुकी नाबालिग नीचे फर्श पर गिर गई। तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। प्रेमी के परिजन पहले आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले शव कब्जे में लेकर नाबालिग का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद जांच पडताल में एक सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने आरोपी पुरानी चुंगी निवासी युवक अमन पुत्र अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। बताया जा रहा है कि दोनों में करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस की जांच पड़ताल में नाबालिग के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि यह सब अमन की वजह से हुआ है। पत्र में लिखा कि जा रही हूं मैं, खुश रहना सब। मुझे छोड़ दिया, यह सब अमन की वजह से हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी अमन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी पुरानी चुंगी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में जहर का सेवन करने से नाबालिग की मौत हो गयी है। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। आरोपी प्रेमी पर आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story