भारत

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई प्रेमिका, कजिन ने मासूम भाई का कर दिया कत्ल

jantaserishta.com
26 Nov 2021 9:12 AM IST
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई प्रेमिका, कजिन ने मासूम भाई का कर दिया कत्ल
x

DEMO PIC

शव को गन्ने के खेत में फेंक गिया था.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस ने 8 साल के मासूम की हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 23 नवंबर को अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी थी और शव को गन्ने के खेत में फेंक गिया था.

बताया जा रहा है कि मासूम ने अपने चचेरे भाई को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी.
गोंडा जिले के परसपुर थाना के पंडितपुरवा का मामला है. यहां एक 8 साल के मासूम दीपांशु ने अपने चचेरे भाई दुर्गेश को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद दुर्गेश ने दीपांशु को अपने घर में बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया.
पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश ने 8 साल के मासूम दीपांशु को पहले अपने पास बुलाया और टॉफी और नमकीन देकर बहलाया फुसलाया. इसके बाद उसे खाना खिलाकर अपने पास ही सुला लिया. देर रात जब सन्नाटा हो गया तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव बेड बॉक्स में छुपा दिया. इसके बाद सुबह उसने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया.
पुलिस ने जांच शुरू की तो दुर्गेश का नाम आया. जब पुलिस ने दुर्गेश से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. उसने बताया कि वह घर के पीछे अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था. तभी उसका छोटा भाई वहां पहुंच गया. ऐसे में उसे डर सता रहा था कि कहीं छोटा भाई ये बात किसी को बता न दे. उसने भाई को बुलाकर रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story