भारत
DP को देखकर गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, सनकी बॉयफ्रेंड ने रिश्तेदारों को भेजी अश्लील फोटोज
Shantanu Roy
23 Sept 2024 7:17 PM IST

x
आरोपी गिरफ्तार
Gwalior. ग्वालियर। सोशल मीडिया जितना आसान लगता है, उसके जाल उतने ही घने होते हैं। बिना जान पहचान के दोस्ती करना फिर मिलना… होने वाली वारदात का जैसे मानो निमंत्रण देता हो। दरअसल, ग्वालियर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां, इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी की रहने वाली 19 साल की युवती की दोस्ती 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर अरविंद बाथम नाम के युवक से हुई थी। फिर उन दोनों की इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होने लगी और दोनों ने एक दूसरे से रेलवे स्टेशन पर मिलने का प्लान बनाया। जब वहां युवती रेलवे स्टेशन पर युवक से मिलने पहुंची तो वहां युवक इस्टाग्राम पर लगी उसकी फोटो से अलग था।
युवती ने उस वक्त इंस्टाग्राम पर बने दोस्त अरविंद नाम के युवक से बातचीत की और युवती ने युवक से दोस्ती खत्म कर उसे बातचीत नहीं करने की बात कही। जिससे नाराज अरविन्द ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उससे बातचीत नहीं की तो वहां उसे बदनाम कर देगा और कहीं भी उसने शादी की तो जिंदा नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद वहां घर आ गई और वहां फिर उसे फोन पर परेशान करने लगा। धमकी देने लगा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो फोटो वीडियों वायरल कर देगा। इसके बाद युवक रिस्तेदारों को इस्टाग्राम पर फोलो करके उसे बदनाम करने लगा। युवक की इस हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





