भारत
बाप रे! प्रेमिका ने युवक का फोड़ा सिर, कमरे में अचानक इस बात पर बिगड़ गया माहौल
jantaserishta.com
5 March 2024 5:46 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मोबाइल छीन कर उसे भगा दिया।
लखनऊ: लखनऊ के मोहनलालगंज में युवक की उसकी ही प्रेमिका ने चिमटे से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। रात में वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस बीच उसके मोबाइल पर किसी दूसरी महिला का फोन आ गया। जिसे देख वह आग बबूला हो गई। चिमटे से उसने अपने ही प्रेमी की पिटाई कर उसका मोबाइल छीन कर उसे भगा दिया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है।
निगोहां निवासी एक युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रह था। रविवार को उसने एक नया मोबाइल खरीदा था। रविवार देर शाम वह प्रेमिका से मिलने मोहनलालगंज स्थित उसकी बहन के घर पहुंचा था। इस बीच युवक के मोबाइल पर एक फोन आ गया। फोन किसी महिला का था। जिसे देख वह आक्रोशित हो गई। बिना कुछ पूछे ही उसने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पास में पड़ा चिमटा उठाकर पीटने लगी। सिर में चोट लगने से वह खून से लथपथ हो गया। पीड़ित युवके के मुताबिक प्राथमिक उपचार कराने के बाद सोमवार को उसने मोहनलालगंज की कनकहा चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के मुताबिक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





