- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आगरा में नौकरी करने गई...
आगरा में नौकरी करने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए किया मजबूर

आगरा; आगरा के रिच होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हो रही जांच के साथ ही कई राज खुलते जा रहे हैं। नौकरी करने गई युवती को आरोपियों ने किस तरह अपने जाल में फंसाया और फिर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने …
आगरा; आगरा के रिच होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हो रही जांच के साथ ही कई राज खुलते जा रहे हैं। नौकरी करने गई युवती को आरोपियों ने किस तरह अपने जाल में फंसाया और फिर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने इस केस में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
रिच होम स्टे ताजनगरी फेज-2 में चलता था। इसे रवि ने किराये पर लिया था। 10 नवंबर को एक युवती होम स्टे से चीखती हुई बाहर आई थी। उसके सिर में कांच की बोतल से प्रहार किया गया था। लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। लोगों ने युवती का वीडियो बनाया था। होम स्टे में कुछ युवक उसे खींचकर ले जा रहे थे। वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पांच को पकड़ लिया था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
1.5 साल से कर रहे थे शोषण
एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि केस में रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक, सोनू नामजद थे। रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार और रिया को जेल भेजा गया था। इन पांचों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। तीन आरोपी अशोक, सोनू और अंकुश फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिच होम स्टे रवि ने 45 हजार में किराये पर लिया था। युवती ने बयान में बताया कि वह 1.5 साल पहले एक होटल में काम करने गई थी। तभी आरोपियों से मुलाकात हुई।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उन्होंने उसका एक वीडियो बना लिया। इसे दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसे देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपियों ने घटना वाले दिन दिवाली के पूजन के नाम पर बुलाया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। दो और लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। कह रहे थे कि पांच हजार रुपये मिलेंगे। मामले में सामूहिक दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में चार्जशीट लगाई है।
