भारत

घर से अचानक लापता हुई लड़की, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की है फैन, अब आई ये खबर

jantaserishta.com
30 Jun 2021 9:50 AM IST
घर से अचानक लापता हुई लड़की, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की है फैन, अब आई ये खबर
x
क्या कहती है पुलिस.

हमीरपुर. शादी से पंद्रह दिन पहले घर से लापता हुई लड़की मिल गई है. लड़की को पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से बरामद किया गया है. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से है. युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मामला काफी चर्चित रहा था. क्योंकि इसमें एक पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Punjabi Singh Guru Randhava) के नाम से ट्वीटर अकाउंट को लेकर भी बात सामने आई थी.

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के बड़सर के एक गांव से लापता युवती को बड़सर पुलिस ने ढूंढ निकाला है. यह 19 वर्षीय युवती लुधियाना में पुलिस को मिली है. युवती के परिजनों ने 19 जून को बड़सर पुलिस थाना में शिकायत दी थी और बाद में पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
कहां-कहां रुकी युवती
पुलिस को सूचना मिली कि वह गुरदासपुर के एक होटल में ठहरी हुई है. गुरदासपुर के एक होटल में युवती ने चार दिन बिताए और जब पुलिस गुरदासपुर पहुंची तो होटल छोड़ चुकी थी. बता दें कि गुरदासपुर में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (29) का घर है. बाद में बड़सर पुलिस ने उसे लुधियाना से रेस्क्यू कर लिया. बड़सर पुलिस युवती को अपने साथ हमीरपुर ले आई है. यहां युवती से काफी देर तक पूछताछ के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवती ने बताया कि वह पंजाबी गायक गुरु रंधावा के बहुत बड़ी फैन है और उनसे मिलने गई थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई.
डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि घर से लापता युवती को पुलिस ने लुधियाना में ढूंढ निकाला है. युवती के बयान लेने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है. बता दें कि 19 वर्षीय लड़की के शादी से महज 15 दिन पहले घर से चले जान के बाद हड़कंप मच गया था. घर से निकलने से पहले लड़की ने एक कागज पर लिखा कि 'वह घर छोड़ कर जा रही है'. लड़की की जल्द तलाश के लिए परिजन डीसी हमीरपुर से मिले थे. लड़की अपने साथ पचास हजार से अधिक नकदी और आभूषण तथा महंगा सामान ले गई है.
पंजाबी सिंगर की फैन
लड़की खुद को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा सबसे बड़ा फैन बताती थी. टि्वटर पर लड़की का अपना अकाउंट भी है, जिसमें उसने सिर्फ और सिर्फ पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Punjabi Singer Guru Randhawa) के ही ट्विट रिट्वीट किए थे. लड़की के पिता का कहना है कि उनकी अन्य दो बेटियां भी हैं. बेटियों का कहना है कि ट्विटर अकाउंट पर उनकी बहन की पहचान एक लड़के से हुई थी, जो खुद को गुरु रंधावा का खास बताता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story