भारत

युवती ने मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की: भाजपा विधायक

jantaserishta.com
2 Nov 2022 12:27 PM IST
युवती ने मुझे हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की: भाजपा विधायक
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
चित्रदुर्ग (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के चित्रदुर्ग के भाजपा विधायक टीप्पा रेड्डी ने युवती द्वारा किए गए अश्लील वीडियो कॉल के संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता को हनी ट्रैप करने के लिए एक गिरोह द्वारा किया गया व्यर्थ प्रयास था। घटना को लेकर विधायक द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद गिरोह पुलिस के रडार पर आ गया है।
विधायक टिप्पा रेड्डी को 31 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला का फोन आया। शुरू में यह एक सामान्य कॉल थी, लेकिन फिर उसने व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल किया। जिसमें महिला बिना कपड़ों में हिंदी भाषा में बात कर रही थी, यह देख भाजपा नेता चौंक गए।
विधायक ने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद उन्हें उस मोबाइल नंबर से कई अश्लील वीडियो आई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधायक ने सभी वीडियो डिलीट कर दिए और नंबर ब्लॉक कर दिया।
विधायक ने तब चित्रदुर्ग साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हालांकि पुलिस घटना को लेकर चुप्पी साधे हुई है।
सूत्रों ने कहा कि चूंकि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाना उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का काम हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story