भारत

मेट्रो में सफर कर रही लड़की के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
3 Jun 2022 12:16 PM IST
मेट्रो में सफर कर रही लड़की के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस की जांच जारी
x

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता ने ट्विट कर इस घटना की जानकारी दी. वहीं दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

लड़की ने बताया कि वह येलो लाइन मेट्रो से जोरबाग तक जा रही थी. आरोपी ने मेट्रो में पहले उससे पता पूछा. मैनें उसकी मदद कर दी. इसके बाद जब मैं जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर कैब बुक करने लगी तो आरोपी एक बार फिर उसके पास मदद मांगने के बहाने आया. मेरे पास ही बैठ गया. उसके हाथ में एक फाइल थी, वो मुझे कुछ दिखाने की कोशिश करने लगा. जब मैं फाइनल देखने लगी तो उसने मेरा सिर अपने प्राइवेट पार्ट पर झुकाने की कोशिश की.
इस पर वो काफी डर गई और भागकर एक पुलिस से मदद मांगी. इस पर पुलिसकर्मी ने उसे ऊपर जाने को कहा. लड़की ने बताया कि मैं किसी तहर से ऊपर पहुंची जहां कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे. मैंने उन्हें पूरी घटना बताई, लड़की का कहना है कि मैनें पुलिस वालों से आग्रह किया कि सीसीटीवी में इस बात की जांच की जा सकती है. इसके बाद हम लोग सीसीटीवी रूम पहुंचे.फुटेज में मैंने आरोपी को पहचान लिया.
पीड़िता ने अपने ट्विट में लिखा उसे किसी की तरफ से कोई मदद नहीं मिली. 'मैं अब अपने घर से निकलने में डरती हूं. यह घटना उसके साथ दोपहर 2 बजे हुई. पीड़िता का कहना है को वो एक साल से मेट्रो में सफर कर रही है. इस घटना ने उसका विश्वास पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है'. दिनदहाड़े महिलाओं के साथ ऐसी छेड़छाड़ हो रही है.अब लड़की का यह ट्विट वायरल हो रहा है. दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story