धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में लव जिहाद का एक कथित मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को अपना धर्म छिपाकर प्रेम के जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन कर विवाह का दबाव डाला। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
मामला शामली के झिंझाना इलाके का है। यहां एक युवती का शादाब नामक युवक से दोस्ती हुई। युवती के अनुसार कुछ समय पूर्व ही वह मेरठ जिले के हर्रा गांव निवासी एक युवक से फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आई थी। युवक ने शिवा नाम से आईडी बनाई हुई थी। युवती का आरोप है कि इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई।
इसके बाद उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि शादाब ने कभी इस बात को नहीं बताया कि वह दूसरे धर्म का है। इसी बीच जब उसे युवक के असली नाम और मजहब का पता चला, तब उसने उससे मिलने-जुलने और बात करने से इनकार किया। शादाब ने इसके बाद शादी करने का दबाव बनाया।
जब उसने शादी से भी इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो वायरल करने धमकी भी दी। झिंझाना थाना के प्रभारी सुदेश कुमार ने सोमवार को बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






