भारत
युवती को स्कार्पियो सवार युवकों ने बनाया निशाना, भाई के सामने गंदी हरकत
jantaserishta.com
3 Nov 2024 10:35 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फायरिंग भी की.
Uttar Pradesh News: अपने भईया-भाभी की वैवाहिक वर्षगांठ मनाने के लिए इंदिराडैम पहुंची युवती के साथ स्कार्पियो सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। बहन के साथ अभद्रता होते देख भाई के बीच बचाव करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। फिर पिस्टल तान कर अपहरण करने का प्रयास किया गया। मदद के लिए युवती के शोर मचाने पर राहगीरों को आते देख स्कार्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग की।
सरोजनीनगर निवासी युवती के मुताबिक 18 अक्तूबर को भाई की वैवाहिक वर्षगांठ थी। जिसे मनाने के लिए युवती, भइया-भाभी और भतीजे के साथ इन्दिराडैम गई थी। तभी स्कार्पियो सवार बदमाश आ धमके। जिनमें ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह भी था। उसके साथ करीब छह लोग और थे। जिन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ की। ग्राम प्रधान और उसके साथियों को गलत हरकत करते देख युवती का भाई उनसे भिड़ गया जिसे दबंगों ने बुरी तरह से पीटकर हाथ तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने युवती पर पिस्टल तानते हुए उसे कार से अगवा करने का प्रयास किया। तभी युवती की भाभी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोग मदद को पहुंचने लगे। लोगों को अपनी तरफ आते देख बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। युवती के मुताबिक कुलदीप और उसके साथियों ने युवती की भाभी से मंगलसूत्र और चेन भी छीना था। जिसके बाद बदमाश भाग गए।
पीड़िता के मुताबिक 18 अक्तूबर को ही उसने चिनहट पुलिस को वारदात की तहरीर दी थी। पर, तत्कालीन इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। भाई के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत में सुधार होने के बाद युवती ने 30 अक्तूबर को बीबीडी कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। जिसके आधार पर छेड़छाड़ समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
काकोरी कस्बे में घर के बाहर खेल रहे मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने से युवक साथ लेकर चला गया। बाग में पहुंच कर आरोपी ने मासूम से कुकर्म किया और धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में घर लौटे किशोर ने परिवार को आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
मोहनलालगंज स्थित मुर्गी फार्म हाउस कर्मी ने युवती के साथ दुराचार किया। पीड़िता के मुताबिक वह शौच के लिए मुर्गी फार्म हाउस के पास गई थी। तभी पचौरी निवासी सूरज आ धमका। आरोपी ने युवती के साथ दुराचार किया। सूरज की करतूत पता चलने पर ग्रामीणों ने ही उसे दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





