भारत

छात्रा का वीडियो सामने आया, कही ऐसी बात...जानें क्या है मामला

jantaserishta.com
23 Nov 2022 4:40 PM IST
छात्रा का वीडियो सामने आया, कही ऐसी बात...जानें क्या है मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इसकी भी जांच की जा रही है.
मेरठ: मेरठ में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने वीडियो जारी किया है. इसमें पड़ोस के ही रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कुछ लेन-देन का मामला सामने आया है. इसकी भी जांच की जा रही है.
मामला, थाना टीपी नगर क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पड़ोस के रहने वाले रमन उर्फ भूरा पर आरोप लगाया है. वह आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है और गलत नजरों से देखता है. इससे ट्यूशन जाना भी मुश्किल हो गया है. छात्रा का यह भी आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो युवक जान से मारने की धमकी देने लगा.
इसके बाद ही पीड़ित छात्रा ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कार्रवाई की मांग की. फिर छात्रा ने थाना पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई. फिलहाल, पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.
मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया, "पीड़ित छात्रा ने वीडियो जारी किया था. इसके बाद छात्रा के तहरीर पर आरोपी युवक पर पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया में यह मामला दोनों पक्षों में पैसे के लेन-देन और पूर्व की रंजिश सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story