भारत

छात्राएं सहमी: शिक्षक की करतूत से छोड़ा स्कूल, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी

jantaserishta.com
9 Sept 2022 1:45 PM IST
छात्राएं सहमी: शिक्षक की करतूत से छोड़ा स्कूल, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

छात्राओं ने बताया कि वो टीचर की गंदी हरकतों से बेहद परेशान हैं.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के एक सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत से परेशान 9 छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. परिजनों ने जब अपनी बेटियों से स्कूल न जाने की वजह पूछी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. छात्राओं ने बताया कि वो टीचर की गंदी हरकतों से बेहद परेशान हैं. इसकी वजह से उनका स्कूल जाने का मन नहीं करता है.
परिजनों ने तुरंत ही इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. आरोपी टीचर इश्त्याक अहमद फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मामला थाना ठाकुरद्वारा के गांव बोवदवाला मझरा का है. यहां रहने वाले 9 लोगों ने थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
परिजनों ने पुलिस को बताया, "उनकी बच्चियां गांव के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती हैं और कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहीं. जब उन्होंने स्कूल न जाने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि स्कूल का टीचर इश्त्याक उनके साथ अश्लील हरकतें करता है".
शुरुआत में परिजनों को लगा कि स्कूल न जाने के चक्कर में बच्चियां बहाने बना रही हैं. मगर, जब एक साथ कई छात्राओं ने टीचर की शिकायत की, तो सभी परिजन स्कूल पहुंचे. तब तक मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी टीचर फरार हो चुका था.
छात्राओं का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्राएं टीचर इश्त्याक द्वारा क्लास में की गईं गंदी हरकतों के बारे में बता रही हैं. पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर की तलाश शुरू कर दी है. इस मामले पर एसपी देहात संदीप कुमार मीणा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story