भारत
छात्रा के रेप और मर्डर की सुपारी...स्कूल में मच गई खलबली
jantaserishta.com
29 Jan 2025 10:34 AM IST

x
स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठे.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूली छात्र ने अपने सहपाठी को 100 रुपये में क्लास में ही पढ़ने वाली एक छात्रा के रेप और मर्डर की सुपारी दे दी। सेंट सेबस्टियन इंग्लिश स्कूल की छात्रा ने अपने अध्यापकों को बताया कि एक स्टूडेंट ने उसके पैरेंट्स के फर्जी साइन बना दिए थे। इसकी शिकायत की तो छात्र भड़क गया और उसने 100 रुपये में एक अन्य स्टूडेंट को छात्रा से रेप और मर्डर की सुपारी दे डाली। इस मामले में स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रिंसिपल और दो टीचर्स पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल की इज्जत बचाने के नाम पर मामले को दबाने का प्रयास किया है। हालांकि अब इस मामले में दौंड पुलिस थाने में केस दर्ज हो गया है।
एफआईआर में प्रिंसिपल, क्लास टीचर एवं एक अन्य अध्यापक को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने नाबालिग छात्रा का मानसिक उत्पीड़न किया। यहां तक कि उसकी अकादमिक परफॉर्मेंस को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह मामले को उठाने से पीछे हट जाए। नाबालिग स्कूली छात्रों के बीच इस तरह की साजिश और रंजिश हैरान करने वाली है। वह भी पुणे शहर के टॉप स्कूल में इस तरह के वाकये से पैरेंट्स की भी चिंता बढ़ी है। अब तक स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि बीते महीने ही उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक स्कूल से भी चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। उस घटना में स्कूल के 13 वर्षीय छात्र ने 9 साल के बच्चे का कत्ल कर दिया था। उसे लगता था कि बच्चे की मौत से बोर्डिंग स्कूल बंद हो जाएगा और उसे घर जाने की परमिशन मिल जाएगी। इस मामले की जांच के बाद एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया था कि पुलिस ने छात्रों से बात की। इसमें कुछ बच्चों ने बताया कि आरोपी छात्र पूछता था कि आखिर कैसे स्कूल से छुट्टी मिल सकती है और वह घर जा सकता है। इसी दौरान जब उससे पूछताछ हुई तो उसने स्वीकार कर लिया कि तौलिये से बच्चे का मुंह दबाकर मार डाला। सिन्हा ने कहा, 'बच्चे का कहना है कि उसे लग रहा था कि यदि एक स्टूडेंट की मौत हो गई तो उसे छुट्टी मिल जाएगी क्योंकि स्कूल बंद होगा।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





