भारत

चोरी करने में नाकाम रहने पर छात्रा पर किया था हमला, वारदात के बाद गिरफ्तार

Triveni
19 Dec 2022 4:21 PM IST
चोरी करने में नाकाम रहने पर छात्रा पर किया था हमला, वारदात के बाद गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में घर में घुसकर दिनदहाड़े छात्रा पर हुए हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में घर में घुसकर दिनदहाड़े छात्रा पर हुए हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात के पांच दिनों के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपित को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार कर किया है। आरोपित की पहचान जिला मैनपुरी के गांव घिरोर निवासी अर्पित जैन (22) के रूप में हुई है।

जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 14 दिसंबर को न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को एक छात्रा पर हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला पीड़ित को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वारदात के वक्त घर में अकेले थी छात्रा
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त वह घर में अकेले थी। माता पिता काम पर गए हुए थे, भाई कालेज गया हुआ था। तभी एक युवक घर में घुसा और घर में रखे प्लास से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे लहूलुहान कर आरोपित फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यू उस्मानपुर थानाध्यक्ष सुखराम पाल के नेतृत्व में एएसआइ राजवीर, कांस्टेबल अमित की एक टीम बनाई। पुलिस ने पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खांगले, उसमें आरोपित कैद मिला। पुलिस ने आरोपित का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया।
इस बीच, पुलिस ने आरोपित की पहचान की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह चार महीने पहले नौकरी करने के लिए गांव से दिल्ली आया था।
उस्मानपुर में किराये पर कमरा लेकर जींस सिलाई की फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। वह छात्रा के घर में चोरी करने घुसा था, उसे देखकर छात्रा ने शोर मचा दिया था। इसलिए उसने प्लास से छात्रा पर हमला कर दिया और अपने गांव भाग गया।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story