
x
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
रांची (आईएएनएस)| रांची शहर के हरमू पटेल पार्क के पास शुक्रवार देर शाम दो लोगों ने एक कॉलेज छात्रा पर फायरिंग कर दी। छात्रा को तत्काल इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा का नाम निवेदिता है।
वह बिहार के नवादा की रहने वाली थी और रांची में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि छात्रा शुक्रवार की शाम को अपने हॉस्टल की तरफ लौट रही थी, इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे एक-एक कर चार गोलियां मारी। इससे चौक के पास भगदड़ मच गई। सूचना पाकर अरगोड़ा थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल भेजा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने निवेदिता को मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवती की हत्या की गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





