भारत

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर हत्या

jantaserishta.com
9 Jun 2023 10:47 AM IST
कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर हत्या
x
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर मनाचलों द्वारा छात्रा की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, करताहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा एक अन्य छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ने गई थी, गुरुवार की देर शाम दोनों लौट रही थी। इसी दौरान ठेगाडीह स्कूल के पास एक ही बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक छात्रा को रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा के साथ मारपीट की।
छात्रा की सहेली इसी दौरान वहां से भाग गई और इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। बताया जा रहा है परिजन के आने के पहले ही छात्रा की मौत हो गई। कराताहा के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। कुमार ने बताया कि मृतक छात्रा के परिवार के गांव के ही एक अन्य परिवार से पहले से ही विवाद चल रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story