भारत
जंगल में छात्रा के साथ हैवानियत, दरिंदे ने कुल्हाड़ी दिखाकर डराया
jantaserishta.com
6 Oct 2023 5:51 PM IST

x
पीड़िता काफी डरी हुई है.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के वर्धा रोड स्थित जामठा इलाके के पास जंगल में हुई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि 22 साल की पीड़िता विदर्भ की रहने वाली है और नगपुर के हिंगना परिसर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने अपने घर से कॉलेज जाने के लिए बस पकड़ी और नागपुर उतरी.
वह पैदल चलकर कॉलेज की तरफ जा रही थी. तभी एक शख्स वहां आया और कुल्हाड़ी दिखाकर उसे जंगल की तरफ ले गया और उसके साथ रेप किया. इस घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है. पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.
इस घटना की सूचना उसने परिजनों को दी और थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विभन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास धारदार हथियार था. जो आमतौर पर चरवाहों के पास होता है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tagsमहाराष्ट्रनागपुरमहाराष्ट्र पुलिसइंजीनियरिंग छात्रारेपMaharashtraNagpurMaharashtra PoliceEngineering studentRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





