भारत

छात्रा के साथ कोचिंग में दुष्कर्म, संचालक ने खुद को क्लासरूम में कर लिया बंद, आरोपी गिरफ़्तार

jantaserishta.com
22 Nov 2024 2:32 PM IST
छात्रा के साथ कोचिंग में दुष्कर्म, संचालक ने खुद को क्लासरूम में कर लिया बंद, आरोपी गिरफ़्तार
x
हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर द‍िया है.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोचिंग संचालक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को थाना क्वार्सी और मोहल्ला सुरेंद्र नगर में एक कोचिंग संचालक के विरूद्ध दुष्कर्म किए जाने के विरुद्ध एक तहरीर प्राप्त हुई। इसके आधार पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग कोचिंग पहुंचे और बाहर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पहुंची। पुलिस ने कोचिंग संचालक को मौके से हिरासत में ले लिया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है, हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर द‍िया है।
गुस्साई भीड़ ने कोचिंग सेंटर के भीतर घुसने की कोशिश की। इस पर संचालक ने खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया। सूचना म‍िलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट काटकर कोचिंग संचालक को बाहर निकाला। ज्ञात हो कि कोचिंग सेंटर में कक्षा दस और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। यहां सुबह सात से शाम पांच बजे तक कक्षाएं चलती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story