भारत

छात्रा का अपहरण फिर कत्ल, पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

jantaserishta.com
7 April 2024 8:05 AM IST
छात्रा का अपहरण फिर कत्ल, पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह
x
शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई।
मधुबनी: मधुबनी जिले में 11वीं की छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जला दिया। शनिवार दोपहर रामपट्टी स्थित लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर स्थित एक घर से शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। छात्रा की पहचान सकरी की जिन्नत परवीन (18) के रूप में की गई है। दो अप्रैल को उसका अपहरण हुआ था। मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कोई पदार्थ डाला गया है। इससे चेहरा काला पड़ गया है। फोरेंसिक जांच कराने का आदेश दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, दो अप्रैल को छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। मामले में सकरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। परिजनों ने कपड़ा और अन्य पहनावे से शव की पहचान की है। लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल की देखरेख में है। शनिवार को संस्थान के परिसर स्थित एक कमरे से दुर्गंध आने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची ने कमरे से शव बरामद किया।
राजनगर के रामपट्टी स्थित लोहिया-कर्पूरी संस्थान में शनिवार की दोपहर युवती का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानेदार सचिन कुमार ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बाद मे एसडीपीओ मनोज राम भी पहुंचे। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर स्थित एक खपरैल घर से शव बरामद हुआ है। शव सड़े गले स्थिति में है। दूसरी ओर, घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों के जानकारी अनुसार पंचदेव मंडल के निधन के बाद से लोहिया-कर्पूरी संस्थान परिसर लौकहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भारत भूषण मंडल के अधीन में है।
लौकहा के विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि रामपट्टी स्थित लोहिया कर्पूरी संस्थान मेरा है, मेरे संस्थान के बाहर सड़क किनारे किसी ने शव को रख दिया था। मालूम होने पर मैंने पुलिस पदाधिकारियों को फोन किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story