भारत

छात्रा का अपहरण, 5 युवकों ने किया गैंगरेप

jantaserishta.com
7 Sept 2023 7:53 AM IST
छात्रा का अपहरण, 5 युवकों ने किया गैंगरेप
x
एफआईआर दर्ज की गई है।
गुरुग्राम: एक चौंकाने वाली घटना में बुधवार तड़के सोहना के पास एक गांव में पांच युवकों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के वक्त लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। पीड़िता कक्षा 8 की छात्रा है और वारदात के समय उसका छोटा भाई और बहन घर में थे। पीड़िता के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे वह अपने भाई के घर पहुंचे तो लड़की को गायब पाया। बाद में उन्होंने पीड़िता के घर के सामने स्थित एक घर से पांच युवकों को बाहर निकलकर भागते हुए देखा।
शिकायतकर्ता ने कहा, “उसी समय मेरे भाई की बेटी भी रोते हुए उस घर से बाहर आई। उसने मुझे बताया कि पांच युवक उसे जबरन उस घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया।” शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। फरार पांच आरोपियों के खिलाफ सोहना सिटी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story