भारत

कम अंक मिलने के डर से छात्रा ने लगा ली फांसी

Shantanu Roy
21 May 2023 4:08 PM
कम अंक मिलने के डर से छात्रा ने लगा ली फांसी
x
जांच में जुटी पुलिस
नागपुर। कम अंक मिलने के डर से छात्रा ने फांसी लगा ली। शनिवार को हुड़केश्वर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। गारगोटी स्थित तुलजाई नगर निवासी एकता सागर जिभकाटे (15) ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी है। एकता को डर सता रहा था कि, वह दसवी में पास तो होगी, लेकिन उसे अपेक्षा के अनुरुप अंक नहीं मिलेंंगे। इससे वह तनाव में थी। शनिवार को सुबह उसके पिता काम पर गए थे। मां घरेलू कार्य में व्यक्त थी और भाई बाहर गया हुआ था। घर में अकेली एकता ने मौका पाकर उसने सीलिंग पंखे को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एकता के मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक गुंडेकर सदल बल मौके पर पहुंचे। प्रकरण दर्ज किया।
Next Story