भारत
गैंगरेप: छात्रा को बनाया हवस का शिकार, तमंचे से डराया, वीडियो भी किया रिकॉर्ड
jantaserishta.com
5 March 2024 8:08 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने धारा 366, 376 D, 506, 120 B और 34 में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक BA फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ तमंचे के बाल पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 366, 376 D, 506, 120 B और 34 में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल बुढाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज में ही पढ़ने वाले अश्वनी राठी नाम के छात्र ने 28 फरवरी को मैसेज कर उसे नदी वाले मंदिर पर मिलने के लिए बुलाया. जब वह अश्वनी से मिलने वहां पहुंची तो आरोपी छात्र उसे खेत में स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गया. जहां पहले ही उसके तीन दोस्त अंकित, आर्यन और राहुल मौजूद थे. फिर तमंचा दिखाकर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता का आरोप है कि वहां पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए गए. साथ ही किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. बीती रात पीड़िता ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया. तुरंत ही स्थानीय थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने अश्वनी राठी, अंकित, राहुल और आर्यन के विरुद्ध धारा 366, 376 D, 506, 120 B और 34 में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है. आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी. जवाबी फायरिंग में एक आरोपी आर्यन भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





