भारत
छात्रा ने मौत को लगाया गले, कमरे में मिली लाश, हुआ ये खुलासा
jantaserishta.com
24 Oct 2022 5:25 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पिछले कुछ दिनों से वह अपनी मां से कह रही थी कि उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पाएगी।
भागलपुर: भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में रहने वाली इंटर की छात्रा निशा कुमारी (17) ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर की है। उसने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसके पिता शैलेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी माइग्रेन से परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी मां से कह रही थी कि उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पाएगी। दवा लेने के बाद भी छात्रा के सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था। घटना की सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची।
एफएसएल की टीम को भी सूचित किया गया जिसके बाद शाम में उनकी टीम भी पहुंची और घटनास्थल की जांच कर नमूना इकट्ठा कर ले गए। छात्रा निशा के पिता शैलेंद्र ने बताया कि काम पर थे तभी घर से कॉल कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। घर आने पर देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और उनकी बेटी नीचे पड़ी थी।
घर की महिलाओं ने बताया कि जब छात्रा ने खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया और उसे फंदे से नीचे उतारा। छात्रा ने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। छात्रा के पिता ने बेटी के इस कदम के लिए किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





