भारत
वाटर पार्क में डूबने से छात्रा की मौत, पार्क संचालक-स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
jantaserishta.com
19 July 2024 5:17 PM IST

x
जांच के बाद भी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पानीपत: हरियाणा के पानीपत किंगलैंड वाटर पार्क में छह वर्षीय स्कूली छात्रा की डूबने से मौत गई। हितैषी नाम की बच्ची निजी स्कूल में फर्स्ट क्लास की छात्रा थी और स्कूल की ओर से बच्चों को टूर पर ले जाया गया था।
बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर वाटर पार्क के संचालक और स्कूल प्रबंधन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के पिता राजेश ने कहा कि पार्क के मालिक और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलतेे उनकी बेटी की मौत हुई। उन्होंने बताया कि वाटर पार्क में किसी भी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
बच्ची के चाचा ने बताया कि बच्ची के डूबने के बावजूद स्कूल ने अपना टूर कार्यक्रम जारी रखा। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने प्रत्येक बच्चे से 600 रुपए लिए थे। बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गए थे। स्कूल का स्टाफ वहां गया हुआ था, लेकिन वो अपनी मस्ती में मस्त थे।
जांच अधिकारी पवन ने बताया कि वाटर पार्क में छह वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका हितैषी के पिता राजेश ने वाटर पार्क के संचालक और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वाटर पार्क संचालक और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच के बाद भी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





