भारत
अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, मां ने कहा - दो युवकों ने फेंक कर मार डाला
jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:13 AM IST

x
छत पर एक कुर्सी भी मिली है।
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन नामक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर कक्षा छह की छात्रा सांगली ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सांगवी के घरवालों ने आरोप लगाया है कि दो लड़कों ने सांगवी को जबरन छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया। पुलिस आरोपी दोनों लड़कों के अलावा एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना बीती रात की है। गुरुवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सांगवी की मां का कहना है कि साजिश के तहत उनकी बेटी का मुंह दबाकर लिफ्ट से छत पर ले जाकर, वहां से उसे नीचे फेंक दिया गया है। उन्होंने जिन दो लड़कों पर आरोप लगाया है, उनमें से एक इसी अपार्टमेंट में रहता है, जबकि दूसरा उसका साथी है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी अमर कुमार पांडे का भी मानना है कि प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की माने तो छत पर कोई जाता नहीं है। सभी बच्चे नीचे खेलते घूमते हैं। ऐसे में सांगवी ऊपर कैसे गई, किसके साथ गई, इसकी जांच होनी चाहिए। घटना के समय छत पर एक कुर्सी भी मिली है।
सांगवी की मां शिवानी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी खेलकूद में काफी तेज थी।उसे ताइक्वांडो में पुरस्कार मिलने वाला था। वह बहुत खुश थी, उसका नाम सैनिक स्कूल देहरादून में लिखवाना था पर दुर्भाग्य से उसके पहले ही घटना घट गई। पुलिस ने अपार्टमेंट की छत पर जाने वाली सीढ़ी को सील कर दिया है और कुर्सी को भी जब्त करलिया गया है। छत पर आने-जाने वालों पर पाबंदी लगा दी गई है।
Tagsधनबादभेलाटांड़छात्रा की मौतछात्राधनबाद न्यूज़धनबाद पुलिसDhanbadBhelatandgirl student deathgirl studentDhanbad NewsDhanbad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





