भारत

छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
31 July 2023 10:33 AM IST
छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x
तनाव के हालात बने तो पुलिस बल की तैनाती करना पड़ी।
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। तनाव के हालात बने तो पुलिस बल की तैनाती करना पड़ी।
पुलिस के मुताबिक, लटेरी तहसील मुख्यालय के उप जेल भवन क्षेत्र में रहने वाले भगवान सिंह कुशवाहा की बेटी निशा ने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने जिस समय आत्महत्या की, उस समय घर पर कोई नहीं था। जब उसकी मां बाजार से लौटी तो बेटी कमरे पर फांसी से लटकी मिली। आत्महत्या करने वाली निशा के परिजनों का कहना है कि उसने शनिवार को बताया था कि मोहल्ले में रहने वाला आमिर नाम का युवक स्कूल और कोचिंग जाते समय उसे परेशान करता है, साथ ही धमकी भी देता है। इसी के चलते उसकी बेटी ने यह कदम उठाया हैै। स्कूली छात्रा की आत्महत्या से परिजन और स्थानीय लोग नाराज हुए और उन्होंने सडक पर उतरकर चक्का जाम किया, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story