
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
स्कूली बच्चों की मनमुटाव और झगड़े में एक परिवार भी शामिल हो गया.
रांची: बोकारो के बेरमो इलाके के रीजनल कॉलोनी के पास स्कूली बच्चों की मनमुटाव और झगड़े में एक परिवार भी शामिल हो गया. उसने बस को रुकवाकर शिवांगी सिंह नाम की छात्रा को मारा-पीटा, गाली-गलौज की. पीड़ित छात्रा ने मारपीट का आरोप मंजीत सिंह और उसके परिजनों पर लगा है. उसका कहना है कि उसके परिवार के लोगों ने स्कूल बस को रुकवा कर मारपीट की. परिवार की ऐसी गुंडई से बस में सवार सभी स्कूली छात्राओं में दहशत फैल गई.
छात्रा शिवांगी सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह डीएवी स्कूल में 12वीं की छात्रा है. स्कूल जाने के दौरान रिजनल कॉलोनी ढोरी में उसी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली तृषा कुमारी के पिता मंजीत सिंह, उनकी पत्नी व एक अन्य महिला ने बस रुकवा दी और बस में चढ़कर मेरी बहन पलक को खोजने गले.
शिवांगी ने कहा- मैंने उन्हें बताया कि वह आज नहीं आई है, जिसके बाद दोनों महिलाएं गाली देते हुए मुझे पीटने लगीं. जब मैंने महिलाओं को धक्का दिया तो मंजीत सिंह ने उसका गला दबाकर मारपीट की. रेलवे कॉलोनी करगली निवासी मंजीत सिंह की बेटी तृषा और जीएम कॉलोनी ढोरी पहाड़ी धौड़ा निवासी जितेंद्र सिंह की बेटी पलक के बीच स्कूल बस में सीट और बैग रखने को लेकर विवाद हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





