भारत

एएसआई बताकर युवती का किया सेक्सअुल हरासमेंट

Shantanu Roy
30 Sept 2023 4:50 PM IST
एएसआई बताकर युवती का किया सेक्सअुल हरासमेंट
x
गुडग़ांव। शहर थाना क्षेत्र में एएसआई बनकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से फोन पर सेक्सुअल हरासमेंट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस को शिकायत करने पर युवती को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि उसने क्यू जॉब पे जॉब के लिए अप्लाई किया था। जिसके बाद उसके पास अभिषेक गौड नामक युवक का जॉब के लिए मैसेज आया। अभिषेक ने युवती को बताया कि वह पुलिस अधिकारी है और उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। अपना रुतबा दिखाते हुए अभिषेक ने कहा कि वह चार दिन ने उसे ऑफिस लेटर ईमेल या व्हाटसअप पर दिला देगा। अभिषेक ने युवती को अपनी पुलिस ड्रेस व हथियार की फोटो भेजी। अभिषेक ने कहा कि वह उसे बिना इंटरव्यू के सरकारी नौकरी लगवा देगा।
Next Story