भारत

OMG! लाइब्रेरी से लौट रही लड़की को गोली मारी, लाइव वीडियो सामने आया....

jantaserishta.com
4 Nov 2025 8:05 AM IST
OMG! लाइब्रेरी से लौट रही लड़की को गोली मारी, लाइव वीडियो सामने आया....
x
फैली सनसनी.
फरीदाबाद: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा पर देसी कट्टे से गोली चला दी. गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद हथियार मौके पर फेंककर फरार हो गया. घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जब युवती 100 फीट रोड स्थित एक लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पहले से छात्रा को जानता था और लाइब्रेरी से ही उसका पीछा कर रहा था. जैसे ही युवती अपनी गली में पहुंची, आरोपी ने बिजली के खंभे के पास उसे रोकने की कोशिश की और जबरन बात करने लगा. जब छात्रा ने बात करने से मना किया तो युवक ने गुस्से में देसी कट्टा निकाल लिया और सीधे उस पर गोली चला दी.
गोली युवती के दाहिने कंधे पर लगी, जिससे वह वहीं गिर गई. युवक मौके पर ही कट्टा फेंक कर बाइक से भाग निकला. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग गली में जमा हो गए. स्थानीय महिला दुकानदार ने जब लड़की को खून से लथपथ देखा तो तुरंत आसपास के लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया. वहीं, पीड़ित लड़की ने बयान दिया है कि मैं लड़के को पहचानती हूं. वो काफी दिन से मुझे परेशान कर रहा था.
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि पहले तो आवाज टायर फटने जैसी लगी, लेकिन तुरंत बाद लड़की की चीख सुनाई दी. बाहर आकर देखा तो युवक भाग रहा था और लड़की जमीन पर पड़ी थी. उसके कंधे और चेहरे से खून बह रहा था. महिला ने बताया कि लड़की की सहेलियां उससे कुछ दूरी पर थीं और उन्होंने बताया कि युवक लाइब्रेरी से ही पीछा कर रहा था.
घायल छात्रा को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को स्थिर बताया. छात्रा 12वीं की छात्रा है और प्रतिदिन इसी रास्ते से लाइब्रेरी जाती थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने गली से साक्ष्य जुटाए और देसी कट्टा बरामद किया.
बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है. क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल युवती का इलाज निजी अस्पताल में जारी है और पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null