भारत

लेट नाइट पार्टी से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 48 घंटे में दूसरी वारदात

jantaserishta.com
17 July 2023 4:21 PM IST
लेट नाइट पार्टी से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 48 घंटे में दूसरी वारदात
x
हिरासत में 10 आरोपी.
रांची: रांची के डोरंडा इलाके में रविवार को लेट नाइट पार्टी के बाद घर लौट रही एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। पुलिस ने वारदात के दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 48 घंटे के भीतर शहर में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। शुक्रवार की रात भी एक बर्थडे पार्टी से लौट रही नाबालिग छात्रा से उसके ही चार दोस्तों ने रेप किया था।
बताया गया कि लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी। रात लगभग ग्यारह बजे पार्टी खत्म होने के बाद वह लौट रही थी तो दोस्तों के अलावा कुछ अन्य युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। लड़की बदहवास हाल में किसी तरह घर पहुंची।
वारदात की सूचना पुलिस को सुबह छह बजे मिली तो वह तुरंत एक्शन में आई। डीएसपी राजा मित्रा और अरगोड़ा एवं पुंदाग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर अब तक दस लड़कों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें से तीन आरोपियों की लड़की ने पहचान कर ली है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके पहले बीते शुक्रवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप की वारदात तब हुई थी, जब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। इस मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story