भारत

झाड़-फूंक के बहाने लड़की का रेप, महंत को पुलिस ने पकड़ा

jantaserishta.com
10 July 2022 11:08 AM IST
झाड़-फूंक के बहाने लड़की का रेप, महंत को पुलिस ने पकड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में झाड़-फूंक करके प्रेम रोग दूर करने वाले महंत को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोप है कि महंत ने झाड़-फूंक के बहाने 20 साल की दलित लड़की से दुष्कर्म किया. परिवार की तहरीर पर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

दरअसल, पीड़िता का दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ अफेयर था. इसकी भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने प्यार का भूत उतारने के लिए लड़की को सिया बल्लभ कुंज नयाघाट के महंत हनुमानदास के पास ले जाने का सोचा. परिजनों ने सुन रखा था कि महंत झाड़-फूंक करके प्रेम रोग को दूर करता है.
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि महंत ने झाड़-फूंक के बहाने लड़की से दुराचार किया. बुधवार की शाम पांच बजे उन्हें बुलाया गया. माता-पिता को बाहर भेजकर महंत लड़की को कमरे में ले गया. वहां उसने लड़की से रेप किया. वहीं, उसके परिजनों को कहा कि वे बाहर जाकर राम की पैड़ी में पैर लटकाकर प्रार्थना करें.
जैसे ही परिजन लड़की को घर लेकर गए तो वह बेहोश होकर गिर गई. फिर होश में आने के बाद उसने अपने साथ बीती सारी घटना बताई. परिजनों ने अयोध्या पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जानकारी होते ही जांच शुरू कर दी. आरोपी महंत हनुमान दास निवासी सिया बल्लभ कुंज नयाघाट को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महंत के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. फिलहाल मामले की कार्रवाई जारी है.
आरोपी महंत हनुमान दास बाकायदा शादीशुदा है और उसकी तीन बेटियां भी हैं. हनुमान दास काफी समय से झाड़-फूंक का काम करता है, इसलिए उसके परिवार के लोग मंदिर के दूसरे हिस्से में रहते हैं. जिस मंदिर सिया बल्लभ कुंज में यह घटना हुई है, उस मंदिर की सियाबल्लभ कुंज के पूर्व महंत अयोध्या दास ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के नाम 1989 में रजिस्टर्ड वसीयत कर दी थी. इसीलिए इस मंदिर को लेकर आचार्य सत्येंद्र दास और कथित महंत हनुमान दास के बीच मुकदमा भी चल रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story