भारत

युवती के साथ गैंगरेप, प्रेमी और उसके तीन दोस्त निकले आरोपी, अश्लील वीडियो भी किया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
20 March 2024 1:34 PM IST
युवती के साथ गैंगरेप, प्रेमी और उसके तीन दोस्त निकले आरोपी, अश्लील वीडियो भी किया रिकॉर्ड
x
वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग भी की।
मुरादाबाद: मुरादाबाद में अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मोबाइल में वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग भी की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार दो साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने उसका फोन नंबर प्राप्त कर कॉल की।
दोनों के बीच फोन पर बातें शुरू हुई तो नजदीकियां बढ़ गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी करने का भरोसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने पीड़िता को बुलाया और सुनसान स्थान पर ले गया। पीड़िता के अनुसार वहां पहले से ही आरोपी युवक के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
बाद में धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। लोकलाज के डर से पीड़िता मौन साधे रही। पीड़िता के अनुसार आरोपी और उसके दोस्त उसे ब्लैकमेल करने लगे। 16 मार्च को हिम्मत जुटाकर आरोपी युवक के घर पहुंचकर उसके माता-पिता से शिकायत की। आरोप है कि युवक की शिकायत करने पर उसके परिवार वालों ने पीड़िता को फटकार कर घर से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकातय की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि एक शिकायत मिली है, जिसे जांच के लिए अगवानपुर चौकी भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में आरोपियों को पकड़कर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story