
x
पिता घर पहुंचा तो युवती ने आपबीती सुनाई।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना पुलिस ने 18 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। घटना उस समय हुई, जब लड़की के माता-पिता जंगल में खेत पर काम करने गए थे। पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नईम के रूप हुई । पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह शुक्रवार को वह परिवार समेत जंगल खेत पर काम करने गए थे। घर पर उसकी 18 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नईम ने मौका पाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती का पिता घर पहुंचा तो युवती ने आपबीती सुनाई।
अफजलगढ़ एसएचओ हम्बीर सिंह ने बताया कि आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





