विश्व

पार्क में हथियारबंद लोगों ने लड़की से किया रेप, लोग ट्विटर पर जाहिर कर रहे गुस्सा

jantaserishta.com
5 Feb 2023 12:48 PM IST
पार्क में हथियारबंद लोगों ने लड़की से किया रेप, लोग ट्विटर पर जाहिर कर रहे गुस्सा
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| इस्लामाबाद के एफ-9 इलाके में दो हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर एक लड़की के साथ बलात्कार किया। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार की रात हुई, जब दो हथियारबंद लोग एफ-9 के साथ एक पार्क में पीड़िता के पास पहुंचे, जो अपने पुरुष सहकर्मी के साथ वहां बैठीं थी।
एफआईआर के अनुसार, बंदूकधारी हमलावर दोनों को बंदूक की नोक पर पास के एक घने जंगल में ले गए।
जियो न्यूज ने बताया कि हमलावरों ने युवती की पिटाई की। पीड़िता ने उन्हें पैसे देने की भी बात कही। यही नहीं, पीड़िता ने वहां से भागने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
एफआईआर के अनुसार, हमलावरों ने चुप रहने के लिए 1,000 रुपये दिए, साथ ही पीड़िता से कहा कि उसे इस समय पार्क में नहीं रहना चाहिए था।
महिला की फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि 24 वर्षीय पीड़िता के शरीर पर यौन हमले के निशान पाए गए हैं।
मामला सामने आने पर देशभर के लोग ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा: इस्लामाबाद में एक जघन्य घटना की खबर सामने आई है। एफ9 पार्क के अंदर दो हथियारबंद लोगों ने एक लड़की से बलात्कार किया, जिन्होंने बलात्कार के बाद उसे सूर्यास्त के बाद पार्क में नहीं टहलने को कहा। पाकिस्तान क्या देश बन गया है? हथियारबंद लोग पार्क में कैसे घुसे, कृपया उन्हें ढूंढें और गिरफ्तार करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story