भारत
लड़की से रेप फिर हत्या: एक्शन में पुलिस, आरोपी के घर बुलडोजर के साथ पहुंची
jantaserishta.com
17 Aug 2024 6:04 PM IST

x
हंगामा...
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लड़की से रेप और उसके बाद उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस अब एक्शन में है। पुलिस शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी संजय यादव के घर कुर्की जब्ती करने पहुंची। इस दौरान पुलिस बुलडोजर भी ले गई।
कोर्ट के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुर्की जब्ती के लिए पुलिस की टीम संजय के घर पहुंची। इस दौरान बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता के साथ-साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए समझा-बुझाकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की।
इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए संजय यादव को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया, "बीते दिन पारु थाना क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या का मामला सामने आया था। इसमें मुख्य आरोपी संजय यादव के खिलाफ न्यायालय से विधिवत कुर्की की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। जिसका कल डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया गया था। अभी कुर्की की कारवाई जारी है।"
उन्होंने कहा, "पुलिस की तीन विशेष टीम मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए लगी हुई है। अभी आरोपी के घर कुर्की की प्रक्रिया चल रही है। मृतका की मां ने इस घटना में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी खूब हो रही है। शनिवार को बिहार के मंत्री जनक राम भी पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





