
x
शव को दफना दिया.
तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बलात्कार के बाद एक बच्ची की हत्या कर दी गई। 22 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला वडामलपेट मंडल के वाईएम पुरम (एब्बी कांद्रिगा) में स्थित यनाधी कॉलोनी का है। तिरुपति के एसपी सुब्बारायडू ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शुक्रवार शाम को कॉलोनी का रहना वाला आरोपी 22 वर्षीय सुशांत साढ़े तीन साल की मासूम को अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने झाड़ियों में बलात्कार किया और इसके बाद हत्या कर शव को घटनास्थल पर ही दफना दिया।
एसपी सुब्बारायडू के मुताबिक, बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली थी, परिवार वालों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, लेकिन अचानक गायब हो गई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, मगर कुछ पता नहीं चल पाया, जिसके बाद बच्ची के गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
एसपी ने बताया कि इस मामले में सभी रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें सुशांत पर शक हुआ और जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही के आधार पर बच्ची के शव को बरामद किया गया। साथ ही आरोपी सुशांत को गिरफ्तार भी किया गया। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुत्तुर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी सुशांत पुलिस की हिरासत में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





