भारत

अपहरण के बाद लड़की से रेप, 3 महीने बाद आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
19 March 2022 3:17 PM IST
अपहरण के बाद लड़की से रेप, 3 महीने बाद आरोपी दबोचा गया
x

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में 17 वर्षीय लड़की का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी. पुलिस अधिकारी शिव नारायण व्यास ने बताया कि लड़की 22 दिसंबर को रसरा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हो गई थी और उसके पिता की शिकायत पर 16 फरवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, तभी से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. गुरुवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल करवाने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है.
वहीं, गुजरात के कच्छ जिले से भी एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 16 मार्च को नाबालिग लड़की अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के पास बेहोश पड़ी मिली थी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पीड़िता को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं चौथा आरोपी अभी फरार है. और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वालजी वाघरी नाम के युवक ने उसे घर से बाहर बुलाया फिर किडनैप कर उसे भुजिया हिल के पास झाड़ियों में ले गया. जहां पर उसके तीन दोस्त पहले ही मौजूद थे. जिन्होंने उसे नशीली गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई फिर चारों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वो कब बेहोश हो गई और उसके साथ क्या हुआ इसका उसे कुछ पता नहीं चल पाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story