भारत

घर से भागी युवती, लड़के ने करवाया गैंगरेप, फिर...

jantaserishta.com
31 March 2022 1:41 PM IST
घर से भागी युवती, लड़के ने करवाया गैंगरेप, फिर...
x
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिंदू संगठनों ने ज्ञापन भी दिया.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक नाबालिग दलित युवती को गांव का ही गैर समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट लड़की के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ भगा ले जाने की लिखवाई लेकिन जब लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान हुए तो उसने हकीकत बताई.

पीड़िता ने कहा कि भगाने वाले लड़के और उसके दो साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया है. बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है. घटना से हिंदू संगठनों में उबाल है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिंदू संगठनों ने ज्ञापन भी दिया.
घटना पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव की है. 26 मार्च को गांव का ही एक लड़का, नाबालिग दलित युवती को बहका कर भगा कर ले गया. इसके बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बारे में जब हिंदू संगठनों को पता चला तो वो आवेश में आ गए और उन्होंने थाना पहासू पहुंचकर ज्ञापन दिया.
घटना के बारे में प्रभारी एसएसपी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि शुरुआत में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए लड़की को भगाने की तहरीर दी गई थी, इसमें मुकदमा कायम किया गया, बाद में 164 के बयान की जांच में स्पष्ट हुआ कि लड़की के साथ दुष्कर्म और घटना में दो लोग और शामिल थे, जिसके आधार पर मुकदमा तरमीम कर कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story