भारत

युवती की हत्या, पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में

jantaserishta.com
6 April 2026 12:44 PM IST
युवती की हत्या, पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में
x
फैली सनसनी.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से युवती का शव बरामद किया है। उसके सिर और शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है।
पुलिस इस मामले में मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गौरा गांव की बताई जा रही है, जहां एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। मृतक युवती की पहचान मोनिका कुमारी (22) के रूप में हुई है। युवती की हत्या का आरोप उसके पिता पर ही लगाया जा रहा है। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के मुताबिक, आज सोमवार सुबह उन्हें एक लड़की की हत्या की सूचना मिली थी। यहाँ गौरा गांव में करीब 22 वर्षीय लड़की मोनिका कुमारी का उसके ही घर में शव मिला है। उसके सिर और शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे लग रहा है कि उस लड़की की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।
हत्या की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली, मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पड़ोसी ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का अपने गांव के एक लड़के के साथ कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर पिता ने उसका विरोध भी किया था। ग्रामीणों के मुताबिक, बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर अपने पिता से बहस होती थी, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। पिता अपनी बेटी को बार-बार समझाने का प्रयास करता था, लेकिन उसकी बेटी नहीं मानी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story