भारत

लड़की की चाकू से गोदकर सरेआम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
16 May 2023 3:35 PM GMT
लड़की की चाकू से गोदकर सरेआम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
जानिए क्या है पूरा मामला
अजमेर। अजमेर में अलवरगेट पुलिस थाना क्षेत्र स्थित राजा साइकिल इलाके में मंगलवार शाम एक युवती की चाकू से गोदकर दिनदहाड़े सरेराह हत्या कर दी गई। हमलावर जब लड़की के चाकू मार रहे थे तब राहगीर कुछ समझ नहीं पाए किन्तु चाकू मार कर जब हमलावर फरार हो रहे थे और लड़की सड़क पर गिरी तो लोगों के माजरा समझ आया। राहगीर में से ही एक ने लड़की को कार में डाल कर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जबकि उसे बचाया नहीं जा सका। उधर, राहगीरों ने हमलावरों का भी पीछा किया किन्तु उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। घटना स्थल से अलवरगेट पुलिस चौकी चंद कदम दूर ही है। इधर घटना की सूचना मिलने पर अजमेर जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले में जख्मी लड़की सबसे पहले जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाने वाले युवक पिंटू सांखला ने मीडिया को बताया कि वह मौके से वाहन पर निकल रहा था। तभी एक लड़की स्कूटी पर आई इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर दो लड़के आए उनमें से एक ने लड़की के दो तीन चाकू मारे। हम स्थिति समझ पाते उसको पकड़ने भागते इससे पहले हमलावर भाग गए। स्कूटी एक्टीवा पर था। हम लोग लड़की को लेकर अस्पताल लेकर भागे। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि लड़की का नाम कीर्ति है। हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस जल्दी ही हमलावर को पकड़ लेगी। घटना के पीछे कारण का पता नहीं है। लड़की के परिवारजनों को बुलाया गया है आगे जांच जारी है। इधर, जेएलएन हॉस्पटल पहुंचे लड़की के परिवारजनों को रोरोकर बुरा हाल था। परिवारजन को पुलिस अधिकारी समझारहे थे। घटना को लेकर अजमेर वासियों में काफी गुस्सा है। लोग पुलिस और पुलिसिंग को लेकर नाराज है। अपराधियों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story