भारत

युवती की हत्या, पत्थर से कुचला गया

jantaserishta.com
1 Oct 2023 2:54 PM IST
युवती की हत्या, पत्थर से कुचला गया
x
नोएडा: नोएडा में एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय एक युवती की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हमला करने वाले शख्स की पहचान नहीं हुई है। जबकि मृतका की पहचान हबीबपुर गांव निवासी पिंकी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि ईको-टेक 3 थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट पहुंचाकर पिंकी की हत्या करने की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।" अधिकारी ने कहा, "फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।" अधिकारी ने कहा, "घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कोई समस्या नहीं है और सभी पहलुओं पर पूरी तरह से जांच की जा रही है।"
सुपारी देकर शूटरों से करा दी हत्या
ग्रेटर नोएडा में दादरी के सरस्वती विहार में हुई एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी दो शार्प शूटरों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि मृतक महिला के पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने ही ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड में शामिल पति समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
सरस्वती विहार में रहने वाली महिला राजकुमारी 26 सितंबर को सुबह नौकरी पर जाने के लिए अपने घर से निकली थी। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में उसे घेरकर तीन गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना स्तर पर पुलिस की छह टीमें लगी हुई थीं।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड में भाड़े के हत्यारे अनिकेत दुजाना और मोनू गुर्जर के शामिल होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश तेज कर दी। शनिवार को पुलिस ने राजकुमारी की हत्या करने वाले शार्प शूटर अनिकेत दुजाना और मोनू गुर्जर निवासी गांव गोहरा आलमगीर बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को राजकुमारी के पति पुष्पेंद्र ने ढाई लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।
मृतक महिला राजकुमारी का पड़ोस में रहने वाले युवक कपिल से भी पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। कपिल और मृतक महिला का पति पुष्पेंद्र आपस में दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक, पुष्पेंद्र भी पत्नी राजकुमारी से परेशान रहता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story