भारत

मार डाला: बच्ची की हत्या, लेकिन बताया गया गुमशुदा, फिर सामने आई ये बात

jantaserishta.com
4 Sept 2022 11:06 AM IST
मार डाला: बच्ची की हत्या, लेकिन बताया गया गुमशुदा, फिर सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हत्या की वजह का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मेरठ: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता हुई 11 साल की बच्ची की गुमशुदगी का राज पुलिस खोलने का दावा कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या कर दी गई है। हत्यारोपी बच्ची के माता-पिता हैं, इन्होंने बेटी को भोला की झाल ले जाकर धक्का दे दिया। हत्या की वजह का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बागपत के सिंघावली निवासी बबलू गंगानगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी रूबी के अलावा तीन बच्चे वंश (13), चंचल (11) और आरव (9) हैं। एक सितंबर की रात बबलू ने गंगानगर थाने बताया कि उसकी बेटी चंचल लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पहले ही दिन से पुलिस मामले को शक की निगाह से देख रही थी। एसएसपी ने सर्विलांस टीम को भी मामले में लगा दिया। शनिवार रात गंगानगर पुलिस को लेकर सर्विलांस टीम बबलू के घर पहुंची और उसे पत्नी रूबी सहित थाने ले आई। यहां दोनों से अलग अलग पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में बबलू और रूबी ने चंचल की गुमशुदगी का राज खोल दिया।
उन्होंने बताया कि चंचल को वह उसे धोखे से जानी स्थित भोला की झाल ले गए और वहां धक्का दे दिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस दंपति को उस जगह ले गई थी, जहां से उन्होंने अपनी बेटी को धक्का देने की बात स्वीकार की है। अंधेरा अधिक होने के कारण रविवार सुबह से बच्ची की तलाश की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story